मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

सीसीटीवी के जाल में फंसा वाहन चोर गिरोह, 12 बाइक संग तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीसीटीवी के जाल में फंसा वाहन चोर गिरोह, 12 बाइक संग तीन गिरफ्तार

हरिद्वार : ऑपेरशन प्रहार अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनमें हरिद्वार, कलियर और हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र से चोरी की गई बाइकें भी शामिल हैं।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के बाद विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और पिछले पांच वर्षों में जेल से छूटे वाहन चोरों का सत्यापन कर उनसे पूछताछ की गई।

11 जून को खेलपुर रोड से खानपुर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को दो चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपितों में सहारनपुर का कुलदीप सैनी निवासी अम्बेहटी, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.), कुलदीप कुमार निवासी दादनौर, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.) और मुनव्वर नवासी कुण्डाकला, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.) शामिल हैं। इनमें से कुलदीप सैनी पर चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि कुलदीप कुमार के खिलाफ भी दो मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। तीसरे आरोपी मुनव्वर के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

बरामद वाहनों में भगवानपुर और कलियर क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिलों के अलावा हिमाचल प्रदेश के बद्दी जनपद से चोरी हुई एक बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल है। अन्य बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें