मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

सुखीढांग के पास वाहन दुर्घटना में दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुखीढांग के पास वाहन दुर्घटना में दो घायल

देहरादून। उत्तराखंड के चंपावत जिले के सुखीढांग क्षेत्र में बीते देर रात्रि एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि 12:30 बजे सुखीढांग के पास एक महिंद्रा एसयूवी-700 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। हादसे के बाद पांच यात्री स्वयं खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचने में सफल रहे, जिन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, वाहन में फंसे एक पुरुष और एक महिला को हल्की चोटें आईं। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें