मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

वडोदरा: रिक्शा और कार में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वडोदरा: रिक्शा और कार में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

- मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल

-शादी में शामिल होकर वापस लौट रहा था परिवार

अहमदाबाद/वडोदरा, 24 फ़रवरी (हि.स.)। वडोदरा जिले के अटलादरा से पादरा रोड पर नारायण वाडी के समीप शुक्रवार तड़के भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। लोला गांव निवासी परिवार रिक्शे में सवार होकर शादी समारोह के बाद वापस पादरा स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कार और रिक्शे में जबर्दस्त टक्कर हो गई।

अटलादरा से पादरा रोड पर रिक्शा और कार की टक्कर में नायक परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोगों का इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल एक बच्चे का इलाज किया जा रहा है। एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत से चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों में अरविंद नायक (28), काजल नायक (25), शिवानी नायक (12), गणेश नायक (5), दृष्टि नायक (6) शामिल हैं।

घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि दो लोगों की अस्पताल में इलाज के बाद मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सयाजीराव अस्पताल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें