मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

Vaccination : पांच दिन में दूसरी बार एक करोड़ से ज्यादा लगे टीके, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 65 करोड़ के पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

76964 केंद्रों पर टीके लगाए गए जिनमें 73506 सरकारी और 3458 निजी टीका केंद्र शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक देश भर में अब तक कुल 65 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें 50.12 करोड़ पहली और 14.90 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। नई दिल्ली : इस साल के अंत तक 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण की तरफ भारत मजबूती के साथ कदम बढ़ा रहा है। पांच दिन के भीतर दूसरी बार मंगलवार को कोरोना रोधी वैक्सीन की एक करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गईं। इससे पहले 27 अगस्त को 1.08 करोड़ टीके लगाए गए थे। टीकाकरण अभियान पर नजर रखने और उसे व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए बनाए गए को-विन प्लेटफार्म के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को शाम छह बजे तक वैक्सीन की 1.08 करोड़ डोज लगाई जा चुकी थीं।

76,964 केंद्रों पर टीके लगाए गए, जिनमें 73,506 सरकारी और 3,458 निजी टीका केंद्र शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक देश भर में अब तक कुल 65 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें 50.12 करोड़ पहली और 14.90 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। टीका लगवाने के लिए लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को कोविन प्लेटफार्म पर 90 लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया।

कई दिनों के बाद सक्रिय मामलों में आई गिरावट

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में भी कमी आई है और ज्यादा संख्या में मरीज ठीक हुए हैं। इसके चलते सक्रिय मामले घटे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा नए मामले मिले और 36 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान सक्रिय मामलों में करीब छह हजार की कमी दर्ज की गई है और एक्टिव केस घटकर 3.70 लाख रह गए हैं जो कुल मामलों का 1.13 फीसद है।

देश में कोरोना की स्थिति

कोरोना/वैक्सीन मीटर (आंकड़े टैली फारमेट के लिए)

भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ

24 घंटे में नए मामले- 30,941

कुल सक्रिय मामले- 3,76,640

24 घंटे में टीकाकरण- 1.08 करोड़

कुल टीकाकरण- 65.03 करोड़

मंगलवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले- 30,941

कुल मामले- 3,27,68,880

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें