मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ पहाड़ों पर फिर लौटेगी ठंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला दिखा। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से ठंड फिर लौट सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के तापमान में सामान्य से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब होने वाली बारिश का तापमान पर कोई खास असर नहीं दिखाई देगा।प्रदेश भर में मार्च के तीसरे सप्ताह के शुरुआती दिनों में मौसम बदला रहेगा। 14 मार्च के बाद मौसम शुष्क रहेगा। शुष्क मौसम के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 11 से 13 मार्च तक पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस बारिश का तापमान पर कोई खास असर नहीं दिखाई देगा। 14 मार्च के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 तो न्यूनतम 14 सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें