मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, दो दिन में चौथी बार डोली धरती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, दो दिन में चौथी बार डोली धरती

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर धरती डोली। आज तड़के 5:48 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। इससे लोग दहशत में आ गए। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पिछले दो दिन में उत्तरकाशी में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.04 मापी गई। इसका केंद्र तहसील डुण्डा के ग्राम खुरकोट और भरणगांव के मध्य के वन क्षेत्र में था।बीते कल शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत मनेरी, भटवाड़ी व डुंडा क्षेत्र भूकंप के तीन झटकों से दहल गया। भूकंप के दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे थे। भूकंप का पहला झटका 7:41 बजे, दूसरा 8:19 और तीसरा 10:59 बजे पर महसूस किया गया। पहले दो झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: 2.7 और 3.5 थी। इनका केंद्र भी उत्तरकाशी जनपद में ही स्थित था। तीसरा भूकंप इतना कमजोर था कि इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर दर्ज नहीं हो पाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें