मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड : हिमालयी क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, बारिश और बर्फबारी जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

-05 राष्ट्रीय राजमार्ग और 02 बॉर्डर मार्ग बाधित, इनको खोलने का कार्य जारी

-केदारनाथ सहित लगभग 100 गांवों में विद्युत बाधित, 05 जनपदों में भारी बर्फबारी की चेतावनी

देहरादून,

03 मार्च (हि.स.)। हिमालय की चोटियों पर शुरू हुई बर्फबारी का क्रम रविवार

को भी जारी रहा। चारधाम धाम, हेमकुंड,चकराता समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों

ने बर्फ की मोटी चादरें ओढ़ ली हैं। देहरादून व मसूरी सहित निचले पहाड़ी

इलाकों में भी रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। बर्फबारी और बारिश से राज्य

में एक बार फिर ठंडक लौट आई है।

मौसम विभाग की ओर से 05 जनपदों

में आज के लिए भारी बर्फबारी की संभावना जतायी गयी है, जबकि 04 मार्च

(सोमवार) से मौसम साफ रहने के आसार हैं। प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के

चलते 05 राष्ट्रीय राजमार्ग और दो बॉर्डर मार्ग बाधित हैं, जिन्हें खोलने

कार्य जारी है।

जनपद देहरादून में रात्रि से लेकर रविवार को रुक-रुक

तेज बारिश की बौछारें गिर रही हैं। रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद

लोग सुबह से घरों से बाहर नहीं निकले। देहरादून के डोईवाला, ऋषिकेश,

विकासनगर, कालसी, त्यूनी और उप तहसील मसूरी में हल्की बारिश हो रही है।

केदारनाथ धाम में ढाई फीट से अधिक बर्फ जम गई है। धाम में पिछले एक सप्ताह

से बर्फबारी का दौर रविवार को भी जारी रहा। केदारनाथ धाम के साथ ही

पवालीकांठा, मध्यमेश्वर, तुंगनाथ, चोपता, चंद्रशिला आदि क्षेत्रों में

बर्फबारी हुई। चमोली में बद्रीनाथ धाम,उत्तरकाशी में बर्फबारी और बारिश हो

रही है।

कुमाऊं के बागेश्वर जिले और अल्मोड़ा मद हल्की बारिश और उच्च

हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। ग्रामीण इलाकों में काश्तकार

वर्षा होने से खुश हैं। 3,000 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में

हल्की बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। लगातार हो रही बर्फबारी के बाद

चमोली के औली, हर्षिल, गौरसों, चोपता, तुंगनाथ आदि स्थलों पर पर्यटकों की

आमद बढ़ गई है।

मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी पूर्वानुमान

में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,पिथौरागढ़, बागेश्वर जनपदों में 3000

हजार व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं कहीं भारी बर्फबारी की

संभावना है।

टिहरी, पौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा, चम्पावत, हरिद्वार,

नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली

चमकने के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान तेज वर्षा हो सकती है।

इसे देखते हुए जनपदों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में सोमवार

से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के

निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले

क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। अन्य पहाड़ी जनपदों

में भी वर्षा का दौर जारी रहेगी। सोमवार से प्रदेश का मौसम साफ रहने के

आसार हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के

अनुसार चमोली जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ एनएच-58 पागल नाला के पास बोल्डर

आने से यातायात अवरुद्ध है। एक जेसीबी से मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही

की जा रही है। मण्डल-चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग 107ए यातायात सुचारू है।

तहसील-गैरसैंण में 33 केवी विद्युत लाईन क्षतिग्रस्त होने से 90 ग्रामों

में विद्युत व्यवस्था बाधित है। बद्रीनाथ और माणा में भी विद्युत आपूर्ति

बाधित है।

वर्तमान में लगातार हो रही बारिश के कारण कार्य नहीं हो

पा रहा है। जनपद में पेयजल आपूर्ति सुचारु हैं। उत्तरकाशी जिले के

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-108)-झाला से गंगोत्री (किमी. 76

से 100) तक बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हैं। बीआरओ की ओर से 01 व्हील

लोडर, 02 जेसीबी और 30 मजदूरों की ओर से बर्फ हटाने का कार्य गतिमान है।

जनपद में 04 ग्रामीण मोटर मार्ग बर्फबारी के कारण यातायात बाधित हैं।

मोरी-नैटवाड़ के 04 ग्रामों, तहसील-भटवाड़ी के हर्षिल मुखवा और गंगोत्री

में विद्युत आपूर्ति बाधित है।

टिहरी जिले के तहसील नैनबाग के कुछ

क्षेत्रों में और मोलधार में विद्युत आपूर्ति व न्यू टिहरी, मोलधार एवं

बौराड़ी में पेयजल व्यवस्था बाधित है। ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय

राजमार्ग-58 स्थान बछेलीखाल में भूस्खलन/ पत्थर आने के कारण बाधित है।

रुद्रप्रयाग

जिले में तहसील-ऊखीमठ के स्थान भीमबली में विद्युत लाइन क्षतिग्रसत होने

के कारण केदारनाथ में विद्युत आपूर्ति बाधित है। बागेश्वर जिले में

तहसील-कपकोट के अंतर्गत हरसिला के समीप विद्युत लाइन में तकनीकी समस्या आने

के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है। विद्युत बहाली का कार्य किया जा रहा

है।

पिथौरागढ़ जिले में 02 बार्डर मार्ग मार्ग अवरुद्ध हैं, इसे

खोलने की कार्रवाई की जा रही है।तहसील चकराता क्षेत्रान्तर्गत लौखंण्डी,

कोटी-कनासर, जाड़ी, बुल्हाड़, देववन, केराड़ एवं चकराता मेन में बर्फबारी है।

देहरादून

जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला डिवीजन -राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या

707 कि.मी. 45 से किलोमीटर 82 त्यूनी से चकराता में रात भर हुई भारी

बर्फबारी के कारण बन्द हो गया है। मार्ग खोलने के लिए 02 जेसीबी की ओर से

कार्रवाई गतिमान है। उक्त मार्ग खुलने का संभावित आज सायं 03 बजे लगभग

बताया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें