मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में सहस्रताल रेस्क्यू अभियान जारी, 10 ट्रैकर्स को किया गया एयरलिफ्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सहस्रताल ट्रैकिंग रूट पर फंसे ट्रैकर्स की खोज एवं बचाव के लिए चलाया गया अभियान युद्धस्तर पर जारी है। अभी तक कुल 10 ट्रैकर्स को घटना स्थल से एयरलिफ़्ट कर सुरक्षित निकाला जा चुका है। हर्षिल हेलिपैड पर वायुसेना के एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर को बैकअप में तैनात किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बुधवार को मीडियाकर्मियों को यह जानकारी दी।ट्रैकिंग एसोसिएशन ने मंगलवार शाम को उत्तरकाशी के आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना दी थी की सहस्रताल के ट्रैकिंग रूट पर गये 22 सदस्यों वाला ट्रैकिंग दल खराब मौसम के कारण रास्ता भटक गया है। खराब मौसम के कारण ट्रैकिंग दल के चार सदस्यों की मौत हो गई है। आज चार और ट्रैकर्स की मौत की खबर मिली है। इसके साथ ही एक और ट्रैकर्स की मौत की आशंका जताई गई है। 10 ट्रैकर्स को एयरलिफ्ट कर दिया गया हैउल्लेखनीय है कि कॉलर राजेश, ट्रैक लीडर ने सोमवार को सूचना दी थी कि मौसम खराब के कारण सहस्रताल से उत्तरकाशी की तरफ 3.5 किमी कुठलीटॉप में 13 ट्रैकर्स हैं जिसमें चार ट्रैकर्स की मृत्यु एवं नौ ट्रैकर्स का स्वास्थ्य खराब है। इसके अलावा सात ट्रैकर्स धर्मशाला बैस कैम्प में, दो ट्रैकर्स कुशकल्याण में सुरक्षित हैं। 13 सदस्यों को रेस्क्यू की आवश्यकता है। यह जानकारी मिलते ही उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ राहत एवं बचाव अभियान में जुट गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें