मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के वरुणावत पर्वत में आग हुई विकराल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उत्तरकाशी, । उत्तराखंड में उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत के जंगल में

बुधवार शाम लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें तेजी के साथ चारों

तरफ फैल गईं। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के वन विभाग, एनडीआरएफ,

एसडीआरएफ, क्यूआरटी की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं। पूरी रात टीमों

ने मोर्चा संभाला। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी भटवाड़ी टैक्सी यूनियन एरिया में

तैनात की गई हैं।

इस पर्वत के नीचे बफर जोन है। यहां कुछ लोगों के

मकान हैं। वरुणावत पर्वत के ऊपर कुछ गांव भी हैं। इनमें काफी आबादी है।

बताया गया है कि तूफान के कारण उत्तरकाशी जिले में डुंडा रेंज के मातली

कक्ष संख्या दो के जंगल में हाई टेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण

आग लगी। इस कारण ऊर्जा निगम के को शटडाउन लेना पड़ा। इससे मातली और

उत्तरकाशी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब एक घंटे तक ठप रही।

कुटेटी

के ऊपर पहाड़ी पर स्थित जंगलों में भी आग लगी हुई है। वन विभाग के आठ

कार्मिक आग बुझाने के प्रयास करते रहे। 33/11 केवी बड़कोट सब स्टेशन से

निकलने वाला 11 केवी राजगढ़ी फीडर जंगल क्षेत्र में सिल्कियारा बैंड के पास

पेड़ गिरने के कारण ब्रेक डाउन में है। इसके कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली

आपूर्ति प्रभावित हुई।

वरुणावत की आग को भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड व

श्याम वन की तरफ से नियंत्रित कर लिया गया है। मगर तांबाखानी के ऊपर

ढंगारी क्षेत्र में आग को बुझाने में कर्मचारी जुटे हुए हैं। अभी इंदिरा

कॉलोनी आग की जद में है। आग बुझाने में टीमें लगी हुई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें