मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड विस सत्र : धामी सरकार ने पेश किया 89230.07 हजार करोड़ का बजट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 89230.07 हज़ार करोड़ का बजट पेश कर दिया है।वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने विधानसभा में साढ़े बारह बजे 89,23,00697 हजार करोड़ का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की जनता को नमन भी किया। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इसमें मातृशक्ति का उत्थान का विशेष ख्याल रखा गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट राज्य के विकास के लिए है।संसदीय कार्य व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा यह बजट अग्रणी उत्तराखंड की अवधारणा पर आधारित है। ''अग्रणी उत्तराखण्ड'' की हमारी अवधारणा परंपरा व प्रौद्योगिकी के तथा आधुनिक अवसंरचना व प्रकृति के साथ तालमेल रखते हुए सभी प्रदेशवासियों का और सभी क्षेत्रों का विकास करना है। हमारा प्रयास गांव और शहर, पहाड़ और मैदान, स्त्री व पुरुष, युवा व बुजुर्ग, किसान और उद्यमी सबको बेहतरी के अवसर प्रदान करने का है। विकास का यह मॉडल इकोनॉमी, इकोलॉजी, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन एवं एकाउंटबिलिटी पर आधारित है। यह पारदर्शिता और दक्षता, नागरिकों के लिए बेहतर जीवन, सुगमता और कारोबारी सुगमता को समर्पित बजट है।यह बजट एक ऐसी अवसंरचना का निर्माता है जो वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रख कर निर्मित होगा। सशक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से प्राप्त करने में सहायक होगा और सत्त विकास के लक्ष्यों को तीव्रगति से प्राप्त किया जा सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें