मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड: मरीजों को राहत, चिकित्सा सेवा शुल्क कम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। प्रदेश की धामी सरकार ने राज्य के सरकारी चिकित्सालयों

में अब मरीजों को ओपीडी और आईपीडी पंजीकरण के लिए शुल्क कम करके बड़ी राहत

दी ही। यही नहीं एंबुलेंस और बेड चार्जेज भी कम देना होगा। वित्त मंत्री ने

प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दे दिया है, जल्द ही यह राज्य के सरकारी

चिकित्सालयों में लागू होगा। इससे जनसामान्य पर अनावश्यक वृद्धि का भार कम

होगा।

वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि राज्य की विषय

भौगोलिक परिस्थितियों एवं कमजोर आर्थिक स्थितियों के कारण पर्वतीय जनपदों

में आम जनमानस केवल राजकीय चिकित्सालयों पर ही निर्भर हैं। इसके चलते राज्य

सरकार ने चिकित्सा सेवा शुल्क की दरों को कम किये जाने का विचार किया है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओपीडी में अभी तक 13

रुपये लिया जा रहा है, जिसे अब 10 रुपये किया गया हैं। इसी तरह सामुदायिक

स्वास्थ्य केन्द्र में 15 रुपये से 10 रुपये, जबकि जिला व उप जिला

चिकित्सालय में 28 रुपये से 20 रुपये किया गया है।

मंत्री अग्रवाल

ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आईपीडी में अभी तक 17 रुपये लिया

जा रहा है, जिसे अब 15 रुपये किया गया है। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य

केंद्र में 57 रुपये से 25 रुपये, जबकि जिला व उप जिला चिकित्सालय में 134

रुपये से 50 रुपये किया गया है।

मंत्री ने बताया कि विभागीय

एंबुलेंस में अभी तक रोगी वाहन शुल्क को 05 किलोमीटर तक 315 रुपये न्यूनतम

रुपये व अतिरिक्त दूरी के लिए 63 रुपये प्रति किलोमीटर लिया जा रहा है,

जिसे 05 किलोमीटर तक 200 रुपये न्यूनतम और अतिरिक्त दूरी के लिए 20 रुपये

प्रति किलोमीटर किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य

केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर करने पर सामुदायिक

स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मरीजों से पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसी तरह

उप जिला चिकित्सालय से जिला चिकित्सालय में रेफर करने पर जिला चिकित्सालय

की ओर से पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि अब

राज्य में यूजर्स चार्जेज में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि नहीं जाएगी।

इसके विपरीत आम जनमानस एवं रोगियों के हित में यूजर्स चार्जेज में तीन वर्ष

के बाद शासन स्तर पर समीक्षा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें