मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड: नगरासू गुरुद्वारे की छत पर डटे निहंग सिख, भगवंत मान ने धामी से की बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड: नगरासू गुरुद्वारे की छत पर डटे निहंग सिख, भगवंत मान ने धामी से की बात

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में निहंग सिखों और गुरुद्वारे के सेवादारों के बीच हुए विवाद का मामला बढ़ता ही जा रहा है। निहंग सिख हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा मार्ग पर स्थित नगरासू गुरुद्वारे की छत पर डट गए हैं और वे पिछले 24 घंटों से वहीं डेरा डाले हुए हैं। इस बीच, 55 वर्षीय सिख तीर्थयात्री के कथित अपहरण की खबरों के बाद चिंता बढ़ गई है।

निहंग सिख तीर्थयात्रियों ने कर्णप्रयाग में हुई घटना के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर हिरासत में लिए गए निहंग सिखों को रिहा नहीं किया गया, तो देश भर से बड़ी संख्या में निहंग सिख उत्तराखंड आएंगे। विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत हुई।

उत्तराखंड की सिख संगत को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपील की और पंजाब सरकार की ओर से किसी तरह की मदद के लिए कहा।

बीते दिन रुद्रप्रयाग की एसपी निहारिका तोमर ने कहा था, "20 जून, 2026 को दोपहर 3:40 बजे, रुद्रप्रयाग पुलिस कंट्रोल रूम को 112 के जरिए सूचना मिली कि नगरासू गुरुद्वारे में दो गुटों के बीच विवाद हो गया और उनके बीच बहस चल रही है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम कराती है।

एसपी ने बताया कि जानकारी लेने पर पुलिस को यह पता चलता है कि गुरुद्वारे के सेवादारों और वहां आए निहंग सिख यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

पुलिस की ओर से बातचीत की गई। इसके बाद निहंग सिख गुरुद्वारे के छत पर चले गए और उन्होंने रास्ते को बंद कर दिया। प्रशासन, पुलिस और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से लगातार बातचीत की जा रही है और उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें