मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस सत्ता में आते ही बंद लोहारी नागपाला परियोजना पर शुरू करेगी काम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस सत्ता में आते ही बंद लोहारी नागपाला परियोजना पर शुरू करेगी काम

उत्तरकाशी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस 2027 में सत्ता में आते ही बंद पड़ी 600 मेगावाट की लोहारी नाग–पाला परियोजना को पुनः शुरू करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।उन्होंने कहा कि परियोजना से जितनी पर्यावरणीय क्षति होनी थी, वह पहले ही हो चुकी है अब राज्य को इसके राजस्व लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने जनपद उत्तरकाशी में बाहरी राज्यों से आने वाले स्वयंभू पर्यावरणविदों के भ्रामक बयानों और विकास-विरोधी प्रचार करार दिया है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष बयान जारी कर कहा कि ये स्वयंघोषित पर्यावरणविद सीमांत जनपद के दुर्गम क्षेत्रों के विकास के घोर विरोधी हैं। इन्हें यह तक ज्ञात नहीं कि उत्तराखंड में विगत वर्षों में वन भूमि क्षेत्रफल में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज हुई है।उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जनपद सामरिक दृष्टि और चार धाम यात्रा के लिहाज से अति महत्वपूर्ण है । इन क्षेत्रों में आपदा के बाद सुरक्षा कार्यों एवं आवश्यक निर्माण कार्यों की तत्काल जरूरत है, जिनका ये कथित पर्यावरण हितैषी लगातार विरोध करते रहते हैं।कांग्रेस कमेटी स्थानीय युवाओं और जनमानस से आह्वान करती है कि ये “पर्यावरण” का मुखौटा पहनकर आने वाले लोग, जो अपने घरों में 10–10 एसी लगाकर रहते हैं, हमारे क्षेत्र के विकास को रोकने के लिए बाधा उत्पन्न करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें