मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

गंगोत्री धाम में पसरा सन्नाटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उत्तरकाशी। पांच अगस्त को धराली में हुऐ जल प्रलय के चलते श्रद्धालुओं की चहलकदमी से गुलजार रहने वाले गंगोत्री धाम में दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा हुआ है। पिछले पांच दिनों से से यात्रा पर आपदा की बुरी मार पड़ी है । गंगोत्री धाम के रावल राजेश सेमवाल ने बताया कि तीर्थ धाम में पिछले पांच दिनों से विधुत,संचार, सड़क मार्ग से बंद होने से देश दुनिया से अलग थलग पड़ा है।आपदा ने गंगोत्री की यात्रा से अपनी आजीविका चलाने वाले हजारों लोगों को बेरोजगार कर दिया है। पतित पावनी मां गंगा की नगरी गंगोत्री धाम में कभी मंदिर, दुकानों, होटलों, आश्रमों में हजारों श्रद्धालुओं की चहलकदमी से गुलजार रहते हैं वहां इन दिनों मात्र कुछ तीर्थ पुरोहित, साधु संत दिखाई दे रहे हैं।बता दें कि पांच अगस्त को आपदा में गंगोत्री धाम के मुख्य पड़ाव धराली में तबाह हो गया था। इस आपदा में दर्जनों लोग लापता हो गये है। जबकि, गंगोत्री हाईवे कम से कम 19 स्थानों पर अवरूद्ध हो गई तीन स्थानों पर हाईवे वाश आउट हो गई वहीं लिम्चा गाड़ से एक 30 मीटर का पुल बहा ले गया है। जिससे धाम की यात्रा ठप्प हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें