मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

भालू के बढ़ते हमलों से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया वन विभाग का घेराव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भालू के बढ़ते हमलों से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया वन विभाग का घेराव

उत्तरकाशी। भटवाडी़ ब्लॉक में लगातार हो रहे भालू के हमलों को लेकर नाराज कांग्रेस पार्टी ने वन विभाग कार्यालय उत्तरकाशी का घेराव किया है। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोट बंगला स्थिति वन विभाग के कार्यालय का घेराव किया है।कांग्रेसियों का कहना है कि टकनौर और अस्सी गंगा घाटी क्षेत्र में लगातार भालू के बढ़ते आक्रमण और इन हमलों से क्षेत्र की जनता में दहशत में है इसके बावजूद वन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही इस लिए पार्टी ने विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया है।आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग रखी कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल निगरानी बढ़ाई जाए,वन विभाग सक्रिय रूप से गस्त दल तैनात करे,घायल लोगों के इलाज व मुआवजे की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए,मानव–वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाने के लिए दीर्घकालिक योजना बनाई जाए।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, और यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, विजेंद्र नौटियाल,आंनद सिंह पंवार, डॉ नागेंद्र जगूड़ी, अभिषेक जगूड़ी, शीशपाल पोखरियाल, मनमोहन शाह, दिनेश गौड़, हरीओम राणा,कमल रावत, मधु, बिना शाह, कविता आदि मौजूद रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें