मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

14 जनवरी से शुरू होगा पौराणिक माघ मेला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
14 जनवरी से शुरू होगा पौराणिक माघ मेला

उत्तरकाशी। मकर संक्रांति से शुरू होने जा रहे पौराणिक माघ मेला (बाडाहाट कू थौलू), तैयारियां जोरों पर है। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान की अध्यक्षता में मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की गई है। बैठक में 14 जनवरी 2026 से शुरु होने जा रहे मेले का शुभारंभ कण्डार देवता और हरी महराज के ढोल की सानिध्य में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के कर कमलों से होगा है।मकर संक्रान्ति 14 जनवरी से शुरु होने जा रहे पौराणिक माघ मेले की बैठक में तैयारिया को लेकर विचार विमर्श किया गया। रमेश सिंह चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत ने मेला स्थल रामलीला मैदान का भी जायजा किया जायेगा, मेले के दौरान वाहनों के आवागमन हेतु यातायात योजना एवं पार्किंग स्थलों की स्पष्ट चिन्हित व्यवस्था की जायेगी। उन्होने मेले से जुड़े अधिकारियों को मेले स्थानों पर स्टालों लगवाने के निर्देश दिये। अध्यक्ष महोदय द्वारा समस्त घाटों का निरीक्षण कर सम्बन्धित विभागों को सुधारीकरण करने के निर्देश दिये है।अध्यक्ष ने की इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, तथा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगें। कि माघ मेला में इस बार स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का प्राथमिकता के आधार पर मौका दिया जायेगा वही मेले को आकर्षण बनाने बाडाहाट के वासीयों द्वारा पारंपिक कण्डार रथयात्रा-हाथी का सांन्ग, रवांई जौनसार, जौनपुर बाबर, द्वारा लोकनृत्य गीत-संगीत एवं कथक नृत्य, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियां, एवं विभिन्न विभागों व विद्यालयों द्वारा भी सहभागिता आदि के प्रमुख कलाकारों के कार्यक्रम के साथ मौत का कुंआ, झूला, चरर्खी आदि खेल विभिन्न कार्यकम है। माघ मेला मे विभागीय स्टॉल, शहीद सैनिकों के परिवारों आपातकालीन सेवाओं की विशेष तैनाती एवं सी.सी.टी.वी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न होगा।जिससे मेले माताओं बहिनों को किसी भी प्रकार लूट-खशूट व असुरक्षा महसूस नही करनी पडेगी। माघ मेला इस बार पौराणिक स्वरुप को बरकरार रखने के लिये विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया है। बैठक में प्रमुख राजदीप परमार, ममता पंवार, मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं जिला स्तरीय अधिकारी जिला पंचायत सदस्य हीरालाल, विजय बन्धानी, प्रिंयका थपलियाल, अनिता नेगी, बीना चौहान, सरिता, ज्योति राणा, प्रिंयका रावत, कविता, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रमेश चौहान, अपर मुख्य अधिकारी, जिला स्तरीय कर्मचारि,अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें