मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनोत्री हाईवे पर सड़क हादसा, रोडवेज बस ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 14 बच्चे घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनोत्री हाईवे पर सड़क हादसा, रोडवेज बस ने  स्कूल बस को मारी टक्कर, 14 बच्चे घायल

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में स्थित बड़कोट में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबाटा के पास एक रोडवेज बस और स्कूली बस की भिड़ंत हो गई। बस में सवार 14 बच्चे घायल हो गये ।बच्चों को 108 आपातकालीन सेवा से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना आज सुबह की है गुरुरामराय पब्लिक स्कूल बड़कोट की बस खरादी नंदगांव क्षेत्र से बच्चों को लेकर बडकोट दाेबाटा स्कूल आ रही थी। मौके पर मौजूद होटल व्यवसाई गुरुदेव सिंह रावत ने बताया कि स्कूल बस दाेबाटा के पास बच्चों को बैठा रहीं थीं कि तभी रोडवेज की अनियंत्रित बस ने खड़ी स्कूली बस को पीछे से टक्कर मार दी। इधर जिला परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी अनुसार स्कूल बस में कुल 30 बच्चे सवार थे, जिसमें से 14 बच्चों को हल्की-फुल्की चोटे आयी है। सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट मे उपचार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रोडवेज बस में सवार दो व्यक्ति सामान्य घायल हुए हैं। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें