मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

हैलोनिक्स टेक्नोकिसानों को बड़ी सौगात, 'पीएम धन धान्य कृषि योजना' शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हैलोनिक्स टेक्नोकिसानों को  बड़ी सौगात, 'पीएम धन धान्य कृषि योजना'  शुभारंभ

उत्तरकाशी। राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर पूसा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले में भी देखा गया। जिसमें जिले के किसानों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।शनिवार को जिला प्रेक्षागृह में कृषि विभाग के तत्वावधान में सीधा प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जिले के 100 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया और नई कृषि योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी ने किसानों को कृषि यंत्र भी वितरित किए।इस दौरान कृषि, उद्यान, मत्स्य, रिप, पशुपालन विभाग विभागीय स्टॉल भी लगाए। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन किसानों के लिए परिवर्तनकारी पहल है जो न केवल कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाएगी बल्कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में सतत आगे बढ़ रहा है और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रही है।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज पीएम धन-धान्य कृषि योजना व दलहन आत्मनिर्भर मिशन की शुरुआत देश के आकांक्षी जिलों में की गई है। जिसमें प्रदेश के दो जिले अल्मोड़ा व चमोली भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत भारत सरकार की 36 अन्य योजनाओं के साथ समेकित इंटीग्रेटेड रूप में लागू किया जाएगा। जिससे किसानों को योजनाओं का समग्र लाभ एक साथ प्राप्त हो सकेगा।जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा आकांक्षी जिलों एवं आकांशी ब्लॉक में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी भूमि की प्रकृति, जलवायु और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार फसलों का चयन कर उत्पादन बढ़ा सकते हैं।जिलाधिकारी ने किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों,फसल विविधिकरण, जैविक खेती और समूह आधारित खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, सीएचओ डॉ.रजनीश सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में किसानलॉजी के अंतर्गत किया विद्यालय सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें