मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

गंगोत्री नेशनल पार्क ने बर्फबारी के बाद ट्रैकिंग पर लगाई अस्थाई रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगोत्री नेशनल पार्क ने बर्फबारी के बाद ट्रैकिंग पर लगाई अस्थाई रोक

उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने गोमुख-तपोवन की ट्रैकिंग पर बर्फबारी के चलते रोक लगाते हुए है दो दिनों के लिए अस्थाई रोक लगा दी है जिससे पार्क में आवाजाही बंद रहेगी। बता दें कि बीते सोमवार देर रात से गोमुख-तपोवन क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई। करीब आधा फीट से अधिक बर्फ गिरी है।गंगोत्री नेशनल पार्क की ओर से गोमुख, भोजबासा और तपोवन में बर्फबारी को देखते हुए ट्रैकिंग पर दो दिन की अस्थाई रोक लगाई गई है। वहीं बुधवार सुबह तक गोमुख-तपोवन ट्रैक पर गए सभी ट्रैकर्स गंगोत्री लौट आए हैं। दो दिन हुई बर्फबारी के बीच गोमुख-तपोवन ट्रैक पर ट्रैकर्स ने बर्फ के बीच ट्रैकिंग के रोमांच का लुत्फ उठाया।गौरतलब है कि बीते सोमवार देर रात से गोमुख-तपोवन क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई। वहां पर करीब आधा फीट से अधिक बर्फ गिरी। मौसम और बर्फबारी के अलर्ट को देखते हुए मंगलवार और बुधवार को उस क्षेत्र की ट्रैकिंग पर अस्थाई रोक लगाई हुई है। गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंजर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को भी मौसम को देखते हुए गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन गोमुख ट्रैकिंग को खोलने का निर्णय लेगा। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने के कारण मंगलवार और बुधवार सुबह तक ट्रैक पर गए सभी 139 ट्रैकर्स वापस लौट आए हैं।वहीं जिन ट्रैकर्स को मंगलवार और बुधवार को जाना था। उन्हें अभी गंगोत्री में ही रोका गया है। इस दौरान बर्फबारी के बीच लौट रहे ट्रैकर्स ने भोजबास, चीड़बासा में कैंपिंग का लुत्फ भी उठाया। इसके साथ ही नेलांग सहित जादूंग घाटी में अच्छी बर्फबारी हुई है। वहां पर भी पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें