मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

भालू के हमले से एक घायल, हायर सेंटर रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भालू के हमले से एक घायल, हायर सेंटर रेफर

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में भालू के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला गुरूवार की है मोरी ब्लॉक में भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।घटना गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गंगाड गांव की है, जहां ग्रामीण अपनी भेड़-बकरियों को चराने गया था। अचानक जंगल से आए भालू ने उस पर हमला कर दिया। हादसाधारकोट कनासरा तोक में हुआ ।गोविंद वन्य जीव विहार प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, गंगाड गांव निवासी सूरत सिंह (52 वर्ष) पुत्र ताली राम बुधवार को अपने मवेशियों को चराने धारकोट के कनासरा तोक इलाके में गए थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकले एक जंगली भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया।सूरत सिंह के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह भालू को वहां से भगाया। गंभीर घायल सूरत सिंह को मोरी से देहरादून रेफर किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल सूरत सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया।इस घटना की सूचना मिलते ही गोविंद वन्य जीव विहार की उपनिदेशक निधि सेमवाल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि भालू के हमलों से बढ़ी ग्रामीणों की चिंता हाल के महीनों में मोरी और आसपास के इलाकों में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में रात और सुबह के समय निगरानी बढ़ाई जाए और जरूरत पड़ने पर जाल या ट्रैक्विलाइज़र टीम भेजी जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें