मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

भूस्खलन के चलते गंगोत्री हाईवे नालूपानी में 20 घंटे सेर बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे धरासू नालूपानी में भूस्खलन से 20 घंटे से लगातार बंद का है, जिससे सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं।

सोमवार को दोपहर बाद ठीक चार बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी में भारी भूस्खलन से सड़क पर पूरा 'पहाड़' आ गिरा है, जिससे हाईवे पर दोनों ओर से देर रात्रि तक वाहनों की लंबी कतारें लगी थी। लोगों को उम्मीद थी कि देर रात्रि तक हाईवे खुलेगी लेकिन देर रात्रि बीआरओ की मशीनों ने कार्य बंद कर दिया जिससे हाईवे खुलने के इंतजार में बैठे दर्जनों वाहन मायूस होकर वापस लौटें है।

इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उत्तरकाशी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि बीआरओ की मशीनें दोनों तरफ से कार्य में जुटे है। आज दोपहर 12 बजे तक हाईवे खुलने की संभावना है ।

ये मार्ग है बंद एनएच- 34 स्थान नालू पानी, हेल्गुगाड, थिराग के पास मार्ग बाधित हैं। बीआरओ द्वारा उक्त स्थान पर मार्ग खोलने हेतु कार्यवाही गतिमान हैं।

डुण्डा से उत्तरकाशी डाबरानी से ऊपर (हर्षिल, धराली के पास 4x4 वाहनों के लिए) धराली-गंगोत्री तक यातायात सुचारू किया गया हैं।

- एनएच कल्याणी के पास हाईवे सुचारू कर दिया जबकि सिलाई बैन्ड,जंगलचट्टी, बनास, जंगलचट्टी से 200 मीटर पहले (कुल 05 प्वाइंट) में मार्ग बाधित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें