मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंडः गंगोत्री हाईवे तीन स्थानों पर वॉश आउट, धराली रेस्क्यू अभियान के लिए जा रही टीमें रास्ते में फंसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तराखंडः गंगोत्री हाईवे तीन स्थानों पर वॉश आउट, धराली रेस्क्यू अभियान के लिए जा रही टीमें रास्ते में फंसी

उत्तरकाशी। लगातार मूसलाधार बारिश से गंगोत्री हाईवे डबरानी, पापड़ गाड़, सोन गाड के पास वॉश आउट हो गया है। इससे सड़क यातायात बाधित है। धराली रेस्क्यू अभियान के लिए जा रही टीमें वहां नहीं पहुंच पा रही हैं। अधिकारी आधे रास्ते में ही फंसे हुए हैं।इधर बीआरओ ने स्थिति का जायजा लेने के बाद सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया है।जिला परिचालन केंद्र उत्तरकाशी ने बताया कि गंगोत्री नेशनल हाईवे खुलने को लेकर समयसीमा के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। हाईवे तीन स्थानों पर वॉश आउट है। जिससे धराली के लिए जा रही रेस्क्यू टीम और अधिकारी आधे रास्ते में फंसे हुए हैं।उल्लेखनीय है कि उत्तरकाशी से धराली हर्षिल लगभग 80 किलोमीटर दूर है। भटवाड़ी से 40 किलोमीटर के बीच तीन स्थानों पर हाईवे वॉश आउट है।बेहद प्रतिकूल मौसम की वजह से धराली रेस्क्यू अभियान के लिए हेलीकॉप्टर का भी विकल्प नहीं है।खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर देहरादून से उड़ान नहीं भर पा रहे।जिला प्रशासन ने वायुसेना से धराली रेस्क्यू अभियान के लिए MI-17 और चिनूक मालवाहक विमान की मदद मांगी थी लेकिन खराब मौसम के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है।इससे पहले मंगलवार को उत्तरकाशी के धराली गांव की ओर एक पहाड़ी से खीर गंगा में पानी का सैलाब मात्र 30 सैकड़ों में तेज धारा बहते हुए कई घरों को बहा ले गया यह भयावह दृश्य चश्मदीद ने अपने फोन में कैद किया है।धराली जल प्रलय में अभी तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन कर चुका है जबकि दर्जनों लोग लापता हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें