मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

गंगोत्री हाईवे पर पलटी तीर्थयात्रियों की बस, दस घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगोत्री हाईवे पर पलटी तीर्थयात्रियों की बस, दस घायल

उत्तरकाशी। गंगोत्री जा रही तीर्थ यात्रियों की एक बस धरासू गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार सुबह सवा छह बजे अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में दस यात्री घायल हुए हैं, जिनमें आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ समेत रेस्क्यू टीमें मौके लिए रवाना हुई हैं।बताया गया है कि उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश के 41 श्रद्धालुओं को लेकर एक बस गंगोत्री धाम जा रही थी। गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास श्रद्धालुओं की बस सड़क पर ही पलट गई। हादसे में कम से कम दस तीर्थयात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर अपर जिलाधिकारी पीएल शाह उत्तरकाशी स्थित चार धाम यात्रा स्टार्ट कंट्रोल रूम पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सभी घायल तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा भेजा जा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि यात्री सामान्य रूप से घायल बताए गए हैं। गंगोत्री हाईवे पर बस सड़क पर ही पलट गई। गनीमत यह रही कि बस यदि खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में चालक परिचालक समेत 43 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें 10 तीर्थयात्री घायल हो गए। इनमें कुछयात्रियाें की हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें