मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड: काशीपुर में मंदिर भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार ध्वस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड: काशीपुर में मंदिर भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार ध्वस्त

देहरादून। राज्य की धामी सरकार की ओर से अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार अभियान जारी है। प्रशासन ने शुक्रवार तड़के जनपद उधमसिंहनगर के काशीपुर तहसील के भूमि अभिलेखों में दर्ज मंदिर वाले स्थान पर कब्जा कर अवैध रूप से बनाई गई मजार को ध्वस्त कर दिया। अब तक राज्य में 553 अवैध मजार संरचनाओं को ध्वस्त किया गया है।

जनपद के काशीपुर तहसील क्षेत्र में ग्राम कचनाल गुसाईं में बनी अवैध मजार के संचालक को 27 अगस्त को प्रशासन ने एक शिकायत के आधार पर नोटिस जारी कर भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए 15 दिन का समय दिया था। अवधि पूर्ण होने के बावजूद संचालक ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। प्रशासन ने कई बार मौके पर फोर्स के साथ जाकर स्थिति का जायजा भी लिया। इस दौरान कोई भी इस बारे में चर्चा करने के लिए नहीं मिला।

काशीपुर में स्थानीय और वरिष्ठ लोगों की शिकायत थी कि पहले यहां ग्राम देवता का मंदिर हुआ करता था जिसमें किसी ने बाद में अवैध मजार का रूप दे दिया।

मेयर दीपक बाली ने भी इस विषय का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से वार्ता की थी और जनभावनाओं से अवगत कराया था। आज प्रशासन ने उक्त धार्मिक संरचना को एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने बुल्डोजर के साथ की गई इस कारवाई के बाद उक्त मलबा सम्मान पूर्वक हटा दिया।

अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि अवैध रूप से निर्मित उक्त संरचना को विधि सम्मत रूप से हटा दिया गया है इसमें किसी की ओर से विरासत सामने नहीं आया।

उल्लेखनीय है कि धामी सरकार का अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। आज ध्वस्त की गई संरचना मंदिर भूमि पर अवैध रूप से बनाई हुई थी जिसका ब्यौरा राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज रहा है।

उत्तराखंड में अभी तक ऐसी 553 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया जा चुका है। साथ ही करीब 9 हजार एकड़ सरकारी भूमि भी अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें