मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स बनाएगी उत्तराखंड सरकार: वित्त मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स बनाएगी उत्तराखंड सरकार: वित्त मंत्री

देहरादून। राज्य में साइबर हमले के दिन से ही प्रदेश के अधिकांश सरकारी विभागों का कामकाज ठप है। हालांकि इस बीच कई विभागों के वेबसाइट को सुचारु कर कामकाज शुरू किया गया है, लेकिन कोषागार सहित कई महत्वपूर्ण विभाग अभी भी पूरी तरह से नहीं शुरू हो पाए हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव राज्य की वित्तीय व्यवस्था पर पड़ा है।प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने माना कि यह भविष्य के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। साइबर हमले से बचाव के लिए राज्य सरकार साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स बनाने जा रही है, लेकिन पिछले कई दिन में इस तकनीकी संकट ने सरकार के लगभग सभी विभागों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रखी हैं। बता दें कि उत्तराखंड के कोषागार से प्रतिदिन औसतन 180 से 200 करोड़ तक के बिलों का भुगतान होता है। इस हिसाब से पिछले तीन दिनों में 540 करोड़ से अधिक के बिलों का भुगतान लटकने का अनुमान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें