मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड काे स्पेशल पैकेज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र का जताया आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,

मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट में उत्तराखंड को स्पेशल पैकेज के लिए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया

है। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियाें के बावजूद देवभूमि

उत्तराखंड विकास पथ पर निरंतर अग्रसर है। इस स्पेशल पैकेज के माध्यम से

प्रदेश में आपदाओं से होने वाली क्षति राज्य की विकास की गति को बाधित नहीं

कर सकेगी।

धामी ने कहा कि केंद्रीय बजट विकसित भारत को आधार बनाकर

भारतवासियों की आकांक्षाओं को साकार करेगा। विकसित भारत के लिए नौ

प्राथमिकताओं को बजट में सम्मिलित किया गया है, जो भारत की आर्थिकी मजबूत

बनाने के साथ नागरिकों के उत्थान को भी सुनिश्चित करेगी। केंद्रीय बजट में

मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया जाना ऐतिहासिक निर्णय है।

इसके माध्यम से देश के गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु-सूक्ष्म उद्यम और अधिक

सशक्त होंगे। निश्चित तौर पर इन क्षेत्रों के मजबूत होने से देश की

आर्थिकी सशक्त होगी और प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत' के विजन को

साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि

बजट में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए तीन महत्वपूर्ण योजनाओं को

शामिल किया गया है। निश्चित तौर पर इनके माध्यम से रोजगार के नवीन अवसर

प्राप्त होंगे और विकसित भारत की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

धामी ने कहा कि किसान कल्याण के प्रति मोदी सरकार समर्पित है। कृषि

क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने और अन्नदाताओं की आजीविका में वृद्धि के लिए

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न कार्य

किए जा रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र में उत्पादन

बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि और उनके कल्याण को लिए गए निर्णय

अभिनंदनीय हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें