मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड: युवती पांच दिन से लापता, दादी की प्रशासन से गुहार-हमारी पोती को खोज लाओ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड: युवती पांच दिन से लापता, दादी की प्रशासन से गुहार-हमारी पोती को खोज लाओ

रामनगर,। उत्तराखंड में दयारा बुग्याल ट्रैकिंग के दौरान लापता हुई 24 वर्षीय बबीता पांडे की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। परिवार ने उसकी सुरक्षित वापसी की प्रशासन से गुहार लगाई है।

बबीता पांडे की दादी लक्ष्मी पांडे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी मांग है कि हमारी पोती को सकुशल खोज कर लाया जाए। हम लोग काफी परेशान हैं। बबीता वहां घूमने गई थी और अब लापता हो गई है। लापता हुए पांच दिन हो गए हैं।हमारे बच्चे बबीता की तलाश करने गए हैं, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है।

लक्ष्मी पांडे ने कहा कि बबीता की तलाश करने के लिए टीम आई है। हमारी पोती को कोई तो ढूंढकर ला दो। वो तो घूमने गई थी। हमको क्या पता था कि उसके साथ ऐसा हो जाएगा।

बबीता के पिता गोपाल पांडे ने कहा कि पांच दिन हो गए हैं, उसकी कोई खबर नहीं मिली है। हमारा प्रशासन से कहना है कि जल्द से जल्द उसकी तलाश की जाए। बबीता की मां और भाई उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि मेरे पैरों में दिक्कत है। मैं चल-फिर नहीं पाता हूं। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द मेरी लड़की का पता लगाया जाए।

पिता गोपाल ने बताया कि बबीता एमबीए फाइनल ईयर में थी। पढ़ने में तेज थी और जॉब भी करती थी।

नैनीताल जिले के रामनगर की रहने वाली 24 वर्षीय बबीता उत्तरकाशी में दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर लापता हो गई है। युवती का पांच दिन से कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। जिला प्रशासन, वन विभाग और पुलिस लगातार एजेसियों के साथ मिलकर सर्च अभियान चला रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें