मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड को मिली 71000 करोड़ रुपये की ग्राउंडिंग, युवाओं को अवसर देने वाले उद्योगों को प्राथमिकता देगी सरकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार को

लगभग 71000 करोड़ रुपये की ग्राउंडिंग मिली है, जो कि हस्ताक्षरित कुल

एमओयू की लगभग 20 प्रतिशत राशि है। अभी उत्तराखंड में बहुत काम करना है और

राज्य सरकार उस दिशा में काम कर रही है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि

उत्तराखंड में उद्योग स्थापित करने के लिए आने वाले उद्योगपतियों को सभी

सुविधाएं प्रदान की जाए। हम उन निवेशकों और उद्योगों को प्राथमिकता देंगे,

जो उत्तराखंड के युवाओं को अधिकतम अवसर देंगे।

देहरादून में

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड

सुरंग बचाव के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि देवताओं के आशीर्वाद से

श्रमिकों को बाहर निकाला गया। दो दिनों के बाद मैं प्रधानमंत्री से मिलने

गया तो उन्होंने मुझे बताया कि बचाव अभियान सफल रहा और कई लोगों की जान

बचाई गई। पूरी दुनिया इसे देख रही थी। उस समय विश्व कप भी चल रहा था, लेकिन

लोग सुरंग बचाव अभियान भी देख रहे थे। प्रधानमंत्री ने उस समय भी कहा था

कि इन्वेस्टर्स समिट सफल होगी और आज राज्य सरकार ने इतने बड़े एमओयू पर

हस्ताक्षर किए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें