मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग में खाई में गिरी कार, तीन की मौत, पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग में खाई में गिरी कार, तीन की मौत, पांच घायल

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। रूद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिर गई।

खाई में गिरने के बाद वाहन एक पेड़ पर अटक गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि, दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 12:15 बजे वाहन बांसवाड़ा से पेलिंग और उथिंड गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

रुद्रप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर के नेतृत्व में ऊखीमठ पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं।

स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा।

घायल होने वालों में रेशमा देवी, पांच वर्षीय दक्षित, तीन वर्षीय सान्वी, आठ वर्षीय विहान और दस वर्षीय वैभव शामिल हैं।

सभी का इलाज जारी है और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 68 वर्षीय महेंद्र सिंह, 42 वर्षीय अंजन सिंह और 32 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल उथिंड गांव के निवासी हैं और एक ही परिवार के हैं।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। वहीं, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें