मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड का बजट पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को समर्पित: सुबोध उनियाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड का बजट पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को समर्पित: सुबोध उनियाल

गैरसैंण। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गैरसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया। सीएम ने इस बजट को जन-जन का बजट बताया है, जो प्रदेश के चहुंमुखी विकास को नई गति देते हुए आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त प्रदेश निर्माण के हमारे संकल्प को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इन्हीं प्रयासों को और अधिक मजबूती देते हुए तथा उनका व्यापक विस्तार करते हुए उत्तराखंड, विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में पूरी प्रतिबद्धता और सामर्थ्य के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन को समर्पित है।

उसी विजन को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित उत्तराखंड बनाने के लक्ष्य के साथ बजट लाया गया है। इस बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर खास ध्यान दिया गया है। सोच यह है कि अगर इन चार वर्गों को मजबूत किया जाएगा, तो देश भी मजबूत होगा। इसलिए बजट का मुख्य फोकस इन समूहों को मजबूत बनाने पर है।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा, "पिछली बार हमारा बजट लगभग 1 लाख 1 हजार करोड़ रुपए था।

इस बार बजट में लगभग 10 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इन चार वर्षों में और मैं कहूंगा कि पिछले नौ वर्षों में जब भी अपना बजट पेश किया है, तो उसमें हमेशा लोगों की भावनाओं को दिखाया है।

हमारा फोकस महिलाओं को मजबूत बनाने, किसानों को मजबूत करने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, हमारी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने और राज्य के जीएसडीपी को बढ़ाने पर रहा है। ज्यादा से ज्यादा निवेश यहां पर कैसे ला सकते हैं, उसी सोच के साथ सरकार काम कर रही है। इस बार का बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर लाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें