मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड : बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा के लिए बुकिंग शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। उत्तराखंड की बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने सोमवार से इस यात्रा वर्ष 2024 के लिए आनलाइन पूजाओं की बुकिंग शुरू कर दी है। यह बुकिंग 15 अप्रैल से 30 जून तक के लिए शुरू की गयी है।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालु जनों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पूजाओं की बुकिंग आज (15 अप्रैल से 30 जून) तक के लिए शुरू की गयी है।

बदरीनाथ धाम की पूजाओं में मुख्य रूप से भगवान बदरीविशाल की ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली महाभिषेक एवं अभिषेक पूजा के अलावा वेद पाठ,गीता पाठ, विष्णु सहस्रनामावली,और सायंकालीन स्वर्ण आरती, चांदी आरती तथा शायंकालीन गीत गोविंद पाठ व भगवान बदरीविशाल की शयन आरती व दीर्घकालिक अवधि की पूजाएं शामिल हैं।

इसी तरह केदारनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा-अर्चना,रुद्राभिषेक और सायंकालीन आरती सहित दीर्घकालिक पूजाएं शामिल हैं। इसके अलावा श्रद्धालु जन स्वेच्छा से उत्तराखंड डोनेशन भी कर सकते हैं।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि पिछले यात्रा वर्ष 2023 में बदरीनाथ धाम में 19700 लोगों ने पूजाओं की बुकिंग करायी और केदारनाथ और 20000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पूजाओं की बुकिंग की और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन डोनेशन भी किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें