मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर

उपचुनाव की घोषणा कर दी है। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर 10 जुलाई

को मतदान होगा और 13 जुलाई को मतगणना होगी। इसके लिए 14 जून को अधिसूचना

जारी होगी।

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में उत्तराखण्ड के मुख्य

चुनाव अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राज्य की दो विधानसभा सीटों पर

उप चुनाव के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि 04-बद्रीनाथ

और 33-मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 14 जून को अधिसूचना जारी की

जायेगी। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 जून है। 24 जून तक नामांकनों की

जांच की जायेगी। जो उम्मीदवार नाम वापस लेना चाहेंगे, उनके लिए नाम वापसी

की अंतिम तिथि 26 जून तक होगी। दोनों विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान

होगा और 13 जुलाई को मतगणना होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया

कि विधानसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद चमोली और जनपद हरिद्वार में आज

से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है, जो 15 जुलाई तक रहेगी।

उत्तराखण्ड

में विधानसभा उप निर्वाचन के लिए बद्रीनाथ विधानसभा में 210 पोलिंग बूथ

बनाये जायेंगे। बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर 01 लाख 02 हजार 145 मतदाता एवं

2566 सर्विस मतदाता हैं। मंगलौर विधानसभा में 132 पोलिंग बूथ बनाये

जायेंगे। मंगलौर विधानसभा सीट पर 01 लाख 19 हजार 930 मतदाता और 255 सर्विस

मतदाता हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें