मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड पुलिस उप निरीक्षक भर्ती के लिए शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा, आठवें दिन 152 अभ्यर्थी सफल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। एसडीआरएफ बटालियन जौलीग्रांट में उत्तराखंड पुलिस में उप निरीक्षक भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा में आठवें दिन मंगलवार को 152 अभ्यर्थी सफल रहे। इसमें 269 अभ्यर्थी शामिल थे।एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आगामी 24 सितंबर तक रविवार छोड़कर प्रत्येक दिन दोपहर 12:30 से 1:30 बजे के बीच पांच किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में उन्होंने आमजन से अपील की है कि दोपहर 12:30 से 1:30 बजे के मध्य जॉलीग्रांट एयरपोर्ट आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के लिए देहरादून-डोईवाला-भानियावाला-जॉलीग्रांट मार्ग (मुख्य सड़क मार्ग) या थानों-पीएनबी तिराहा भानियावाला-जॉलीग्रांट एयरपोर्ट मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।ये है रनिंग रूटउत्तराखंड पुलिस में उप निरीक्षक पदों के लिए दौड़ का मार्ग निर्धारित किया गया है। जाने का मार्ग- एसडीआरएफ वाहिनी गेट से थानों मार्ग की ओर जंगलात चौकी–कुड़ियाल गांव कट-भुइयां मंदिर तक। आने का मार्ग- भुइयां मंदिर-कुड़ियाल गांव कट-जंगलात चौकी-एसडीआरएफ वाहिनी मेन गेट तक।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें