मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदेश के 07 लाख से अधिक किसानों के खाते में 174.65 करोड़ हस्तांतरित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार

देहरादून,

28 फरवरी । प्रधानमंत्री ने आज पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं

किस्त जारी की है। उत्तराखण्ड के 7,36,575 किसानों को 174.65 करोड़ रुपये

उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए।

कृषि मंत्री

गणेश जोशी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए

कहा कि प्रधानमंत्री किसानों की हमेशा चिंता करते रहते हैं। किसानों की आय

किस प्रकार से दुगनी हो और कैसे किसानों को फसल का उचित दाम मिले, इसके लिए

सरकारें लगातार प्रयासरत रहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार

किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

गौरतलब

है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को

वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिससे वो अधिक फ़सल उत्पादन कर अपने परिवार

की आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकें। पात्र किसानों को सालाना 6000 की

वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसे तीन अलग किस्तों में हस्तांतरित

किया जाता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तराखण्ड में

2570.4396 ( दो हजार पांच सौ सत्तर करोड़ तेतालिस लाख छियानवे हजार रुपये)

अब तक दिए जा चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें