मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

भारत पहुंचे अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, एनएसए डोभाल से भी मिले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्‍ली : चीन से चल रही तनातनी के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन शुक्रवार को तीन दिनों के भारत दौरे पर पहुंचे। नई दिल्‍ली अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्‍वागत हुआ। उन्‍होंने शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। आस्टिन भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से भी मिले। बाइडन प्रशासन के किसी मंत्री का यह पहला भारत दौरा है जिस पर दुनिया की नजरें हैं। वह अपनी यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे।

बीते दिनों पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने अमेरिकी रक्षा मंत्री के इस दौरे को लेकर कई जानकारियां दी थीं। हिंद-प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक कार्यवाहक रक्षा मंत्री डेविड एफ हेलवी ने बताया था कि ऑस्टिन अपने समकक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे और भारत अमेरिका के बीच बड़ी रक्षा साझेदारियों को मूर्त रूप देने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेंगे। इसमें सूचनाओं का आदान प्रदान, क्षेत्रीय रक्षा समझौता, रक्षा व्यापार और नए क्षेत्रों में सहयोग भी शामिल है।

समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष लॉयड जे. ऑस्टिन के बीच शनिवार को बैठक होगी। इस बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूती देने के तरीके, चीन के आक्रामक तेवरों के मद्देनजर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने और अफगानिस्तान में शांति प्रकिया जैसे मसले शामिल हो सकते हैं। दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाली बातचीत में क्वाड की रूपरेखा के तहत द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा होगी।

केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को 15 राज्यों में कम से कम 100 स्थानों पर छापेमारी की।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआइ की मुहिम, देश भर में 100 जगहों पर मारे छापे, जानें कौन रहा निशाने पर

यह भी पढ़ें

लॉयड ऑस्टिन (Lloyd J Austin) अपने समकक्ष राजनाथ सिंह के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों एवं नेताओं (एनएसए आदि) के साथ चर्चा कर सकते हैं। वह भारत और अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के साथ ही स्वतंत्र, समृद्ध और खुले इंडो-पैसेफिक क्षेत्र के माले पर भी बातचीत कर सकते हैं। बैठकों के दौरान दोनों देशों के सैन्य और रक्षा प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। बाद में दोनों देशों की ओर से साझा-बयान भी जारी किए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें