मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

कचहरी बाबा मंदिर का पिछला गेट बंद करने पर बवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कचहरी बाबा मंदिर का पिछला गेट बंद करने पर बवाल

पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराना कोर्ट परिसर के पास स्थित कचहरी बाबा मंदिर में गुरुवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मी मंदिर के पीछे की ओर घेराबंदी का कार्य शुरू करने पहुंचे। मंदिर कमेटी ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। इस दौरान टाटा स्टील सुरक्षाकर्मी के साथ धक्का मुक्की भी हुई और पुलिस वालों से भी बहस हुई।मंदिर कमेटी के सदस्यों का कहना है कि घेराबंदी का यह हिस्सा जुबिली पार्क से सटा हुआ है और इसके कारण मंदिर का पिछला निकास मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएगा। इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित होगी और हर शनिवार को होने वाले भंडारे के आयोजन में भी परेशानी होगी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुशील पांडे ने बताया कि वर्ष 1990 में जुस्को की खुदाई के दौरान यहां शिवलिंग की प्राप्ति हुई थी, जिसके बाद इस स्थल पर मंदिर की स्थापना हुई और यह ‘कचहरी बाबा मंदिर’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ।सुशील पांडे ने आरोप लगाया कि टाटा स्टील की टीम ने बिना किसी पूर्व चर्चा या सहमति के मंदिर का पिछला गेट बंद कर दिया, जिससे धार्मिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर की आस्था और परंपरा से जुड़े इस स्थल पर इस तरह का कदम अनुचित है।इधर, टाटा स्टील की ओर से बताया गया कि जुबिली पार्क क्षेत्र की सुरक्षा और सौंदर्याकरण योजना के तहत यह घेराबंदी की जा रही है। हालांकि, बढ़ते विवाद को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।इस बीच, विश्व हिंदू परिषद सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और टाटा स्टील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिषद के नेता अरुण सिंह ने कहा कि टाटा स्टील प्रशासन सनातन संस्कृति पर हमला कर रहा है और दोहरे मानदंड अपना रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि “लोगों की आस्था से जुड़े इस मुद्दे पर किसी भी एकतरफा कार्रवाई का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।”फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच असंतोष और तनाव का माहौल बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें