मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों का हंगामा, ताला जड़ स्टाफ को बनाया बंधक, फैकल्टी सदस्य निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों का हंगामा, ताला जड़ स्टाफ को बनाया बंधक, फैकल्टी सदस्य निलंबित

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय में ताला जड़ विद्यार्थियों ने शुक्रवार को हंगामा शुरु कर दिया और फैकल्टी के स्टाफ को बंधक बना लिया। छात्रों का प्रबंध अध्ययन संकाय के फैकल्टी टीचर अनंत मलिक पर आरोप था कि वे संकाय की एक छात्रा को लगातार परेशान कर रहे हैं। छात्र उनको विश्वविद्यालय से निष्कासित करने की मांग कर रहे थे।फैकल्टी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि फैकल्टी टीचर अनंत मलिक फैकल्टी की छात्रा को फोन पर बार-बार मैसेज कर प्रताड़ित कर रहे हैं। विरोध करने पर छात्रा और उसके परिजनों को फेल करने की धमकी दी जा रही है। चीफ प्रोक्टर द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रदर्शन कर रहे छात्र आरोपित टीचर के निष्कासन पर अड़े रहे।बाद में गुरुकुल विश्वविद्यालय प्रबंध समिति ने आरोपित अध्यापक को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया। निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद छात्रों ने फैकल्टी में लगाए गए ताले को खोला। चीफ प्रॉक्टर ब्रह्मदेव ने बताया कि छात्रों की मांग पर मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है, जो मामले की जांच करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें