मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

अपडेट : दुष्कर्म के बाद हत्या कर आस्थापथ पर फेका था युवती का शव, एक आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अपडेट : दुष्कर्म के बाद हत्या कर आस्थापथ पर फेका था युवती का शव, एक आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार में दुष्कर्म के बाद युवती की गला दबाकर हत्या कर शव गंगा किनारे फेंकने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म व हत्या के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल आरोपित के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 28 जून को गंगा किनारे आस्था पथ पर झाड़ियों में एक युवती का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद नगर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो संदिग्धों की पहचान हुई, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार जुटी थीं।

बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों संदिग्ध देहरादून की ओर से मोटर साइकिल पर हरिद्वार आ रहे हैं। सूचना के आधार पर रोड़ीबेलवाला चौकी के पास समाधि क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को रुकने का संकेत दिया। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक आरोपित के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान बिजनौर जिले के नहटौर निवासी जीशान के रूप में हुई है।घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस बरामद हुये। उसका साथी शाहनवाज, निवासी बिजनौर, मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने 28 जून को आस्था पथ पर युवती की गला दबाकर हत्या की थी।

गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में बताया कि 28 जून की सुबह वह और उसका साथी एक महिला को हर की पैडी के पास से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए बहला फुसलाकर चण्डी चौक के पास पैदल-पैदल गंगा घाट पर लेकर गये थे। जहां महिला की सहमति से झाडियो मे बारी बारी से शारीरिक सम्बन्ध बनाये। महिला ने जब पैसे मांगे तो पैसे न होने पर महिला ने झगडा करते हुए पुलिस मे शिकायत करने की धमकी दी तो दोनों ने गुस्से में आकर चुन्नी से गला घोंटकर मुहं पर मुक्का मारकर उसकी हत्या कर दी और उसके मोबाइल फोन का सिम निकालकर नदी मे फेंक दिया व फोन अपने पास रख लिया।

नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा का कहना है कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें