मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

अपडेट : नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में अभिनेता बोनी से दूसरे दिन ईडी पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अपडेट : नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में अभिनेता बोनी से दूसरे दिन ईडी पूछताछ

कोलकाता, 14 मार्च । पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में बांग्ला फिल्म अभिनेता बोनी सेनगुप्ता से मंगलवार को ईडी अधिकारियों ने ढाई घंटे तक पूछताछ की है। केंद्रीय एजेंसी के समन के मुताबिक वह दोपहर के समय सॉल्टलेक के सीजीओ कंपलेक्स में स्थित ईडी दफ्तर में पहुंचे हैं। उनसे सवाल-जवाब किए गए हैं।

केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने बताया है कि बोनी सेनगुप्ता ने यह स्वीकार किया है कि 2017 से 20 के दौरान उसने कुंतल घोष से 40 लाख रुपये लिए हैं। उसी रुपये से बोनी सेनगुप्ता ने कार खरीदी है। अभिनेता ने मंगलवार को कार से संबंधित दस्तावेज भी केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों को सौंपा हैं। साथ ही उन्होंने इस बात की इच्छा जाहिर की है कि अगर केंद्रीय एजेंसी चाहे तो कुंतल से लिए हुए रुपये वह लौटाना चाहते हैं। हालांकि एजेंसी ने इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ढाई घंटे बाद ईडी दफ्तर से बाहर निकले बोनी ने मीडिया से बहुत अधिक बात नहीं की। उन्होंने कहा कि मुझसे कुछ दस्तावेज मांगे गए थे वह मैंने जमा करा दिया है। जांच में सहयोग कर रहा हूं।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते भी बोनी सेनगुप्ता से ईडी अधिकारियों ने इस संबंध में पूछताछ की थी। कुंतल ने भी दावा किया था कि वह बोनी सेनगुप्ता के साथ पांच साल काम कर चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें