मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के मार्गदर्शन एवं मेहनत के बदौलत झारखंड में यूपीए की सरकार बनी : रामेश्वर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि वह सोनिया गांधी के पार्टी के अंतरिम पद से इस्तीफा की खबर सुनकर वह अचंभित और हैरान हैं। इसे लेकर उन्होंने सोमवार को सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि जब कांग्रेस मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रही थी, तब उन्होंने कांग्रेसजनों के अनुरोध पर पार्टी अध्यक्ष पद संभाला है। उसके बाद कांग्रेस ने कई ऊंचाइयों को छूने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के कुशल एवं प्रगतिशील नेतृत्व में 10 वर्ष तक लगातार तमाम विपरीत परिस्थितियों में देश और कांग्रेस को नेतृत्व प्रदान कर मजबूती देने का काम किया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के मार्गदर्शन एवं मेहनत के बदौलत झारखंड में यूपीए की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि जिस तरह से सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में सरकारें बनी। आने वाले भविष्य में पूरे देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। ऐसा उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि हम झारखंड के कांग्रेस जनों का आग्रह, अनुरोध एवं विनम्र निवेदन है कि सोनिया गांधी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष पद से त्यागपत्र ने देकर पूर्ण कालीन अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार करेंगी। हम सभी कांग्रेस जन सोनिया गांधी के हर निर्णय के साथ हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें