मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:00 · नई दिल्ली संस्करण

UP में BJP की राज्यसभा लिस्ट जारी, 8 नए चेहरों को टिकट, बड़े नामों का कटा पत्ता

UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। लिस्ट में 3 OBC, 2 SC और 2 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि हरदीप पुरी और बीएल वर्मा का टिकट कटा है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
UP में BJP की राज्यसभा लिस्ट जारी, 8 नए चेहरों को टिकट, बड़े नामों का कटा पत्ता

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पत्ते खोल दिए हैं। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने यूपी से 8 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार बड़े नामों की जगह संगठन, जातीय संतुलन और 2027 विधानसभा चुनाव को साधने वाले चेहरों पर दांव लगाया है। जारी सूची के मुताबिक बीजेपी के 8 उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं: धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर, सोनकर,गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार। 



बीजेपी की इस लिस्ट में सामाजिक इंजीनियरिंग साफ दिख रही है। 8 उम्मीदवारों में 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग से हैं। साथ ही 2 महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी गई है।OBC में लोधी, पाल और कुर्मी को प्रतिनिधित्व मिला है। धर्मपाल सिंह लोधी समुदाय से आते हैं और फिलहाल यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। प्रकाश पाल पाल समुदाय से हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वहीं कुर्मी चेहरे के तौर पर राम प्रताप सिंह चौहान को मौका दिया गया है। SC कोटे से विद्यासागर सोनकर को फिर से मौका मिला है, जबकि सामान्य वर्ग में प्रयागराज से वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा और गोपी कृष्ण पांडेय शामिल हैं। महिला प्रतिनिधित्व में दो नाम खास हैं। प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी से पूर्व सांसद रह चुकी हैं और अनुसूचित जाति वर्ग से आती हैं। दूसरा नाम श्रुति गंगवार का है, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं। पार्टी ने उन्हें बरेली क्षेत्र से राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाने का मौका दिया है। 


इस सूची का सबसे चौंकाने वाला पहलू है कई बड़े नामों का कटना। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का टिकट इस बार नहीं दिया गया है। साथ ही काफी चर्चा में रही पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कवि कुमार विश्वास का नाम भी लिस्ट में नहीं है। हालांकि पहले पैनल में इन सभी 25 नामों पर चर्चा हुई थी। यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है और नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। मौजूदा विधानसभा संख्या के बल पर बीजेपी गठबंधन आसानी से 8 सीटें जीत सकता है, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन के पास 2 सीटों की संख्या है। सपा पहले ही प्रोफेसर रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज नथवानी को उम्मीदवार बना चुकी है, तीसरे उम्मीदवार को लेकर मंथन जारी है। बीजेपी ने साफ संदेश दिया है कि वह राज्यसभा के जरिए 2027 के लिए गैर-जाटव दलित, लोधी, पाल, कुर्मी और ब्राह्मण वोटबैंक को एक साथ साधना चाहती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें