मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तरकाशी जिले में खाई में गिरा वाहन, एक की मौत व पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के मोरी-जखोल मोटरमार्ग पर फफराला के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर 30 मीटर खाई में गिर गया। वाहन सवार छह लोगों में से एक की मौके पर ही माैत हो गई, जबकि पांच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार गुरुवार रात मोरी-सांकरी मोटरमार्ग पर सांकरी से नैटवाड़ जा रहा यूटिलिटी वाहन फफराला के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन पर छह लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक अनिल आर्य के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगाें ने घायलाें को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचा दिया था। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसने से दौणी निवासी होरूलाल (43 वर्ष) पुत्र नीरू की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में भितरी निवासी अमरीश (19 वर्ष) पुत्र सुनपुर, दाैणी निवासी हरीशचन्द (25 वर्ष) पुत्र प्यारदास, दाैणी निवासी राजेन्द्र (22 वर्ष) पुत्र अतरुलाल, कमलेश (23 वर्ष) पुत्र गणीसुख और दौणी निवासी सुलोचना ( 19 वर्ष) पत्नी राजेंद्र घायल हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें