मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

योगी आदित्यनाथ पहुंचे बक्सर, मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बक्सर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बिहार के बक्सर पहुंचे। वह यहां उप्र सरकार में परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के पिता की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने सिंह के पिता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिले के छोटकाराजपुर गांव स्थित मंत्री के आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने परिवार के लोगों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में मेरे सहयोगी, मंत्री दयाशंकर सिंह के बक्सर स्थित निवास पर उनके स्व. पिता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के लिए आया था।मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उप्र पुलिस के साथ बिहार पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात थी। दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर गांव में बने हेलीपैड पर उतरा। वे अकेले ही मंत्री दयाशंकर सिंह के घर आए थे। योगी 25 मिनट तक यहां रुके।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय होने के बाद से ही बक्सर एएसपी श्रीराज तथा एसडीओ कुमार पंकज के साथ स्थानीय प्रशासन तैयारी में जुट गया था। उप्र के मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर मंगलवार को बलिया की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने भी स्थल का जायजा लिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें