मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस इस लायक भी नहीं बची कि 400 सीट पर चुनाव लड़ सके : योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

चंडीगढ़,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि

पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के नारे एक स्वर

में गूंज रहे हैं। देश ही नहीं दुनिया भी आश्वस्त है कि 4 जून को क्या

परिणाम आने जा रहा है। मगर कांग्रेस को उसके कारनामों के कारण देश ने इस

हाल में भी नहीं छोड़ा है कि वह 400 सीटों पर चुनाव ही लड़ सके।

भाजपा

के स्टार प्रचारक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को यहां मलोया

क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन के पक्ष में चुनावी जनसभा को

संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में माफिया का बोलबाला दिखता है

लेकिन यूपी में हमने ऐसे तत्वों को उलटा टांग दिया है और आज उनकी कब्र पर

कोई मर्सिया पढ़ने वाला भी नहीं है। योगी ने कहा कि आप और कांग्रेस का

गठबंधन जनकल्याण के लिए नहीं, बल्कि लूट-खसोट के लिए बना है।

योगी

आदित्यनाथ ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि वह मर्यादा पुरुषोत्तम

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि से आए हैं और जगत जननी मां भगवती चंडी देवी तथा

माता मंशा देवी के पावन दरबार को कोटि कोटि नमन करते हैं। योगी ने चंडीगढ़

को गुरुओं की साधना और उनकी भक्ति और शक्ति के अद्भुत संगम स्थल बताते हुए

जनता का अभिवादन किया।

योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले नेता पहले

न्यायालय को धमकाते थे कि राममंदिर पर फैसला हुआ तो दंगे हो जाएंगे, खून की

नदियां बह जाएंगी। हमने कहा कि यूपी में अब दंगा नहीं होगा, कोई दंगा

करेगा तो उसको उलटा टांग देंगे। मैंने कहा था कि राममंदिर पर फैसला जिस दिन

होगा वो ब्रह्मांड का सबसे शांत दिन होगा। यूपी में अब दंगे नहीं होते

हैं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा,

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, सांसद किरण खेर, प्रत्याशी संजय टंडन,

यूपी सरकार में पूर्व मंत्री अतुल गर्ग, रामवीर भट्टी, हुकुम चंद, अमित

जिंदल, कुलजीत संधू और मशहूर गायक कन्हैया मित्तल सहित अन्य गणमान्य

उपस्थित रहे।

...सबसे पहले राहुल गांधी विदेश भागते हैं

मुख्यमंत्री

ने कहा कि देश पर जब भी संकट आया है सबसे पहले राहुल गांधी विदेश भागते

हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि ये लोग ही संकट देने वाले हैं। इन्होंने

आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार जैसे संकटों को भारत को देने का कार्य किया

है। इस सदी के सबसे बड़े संकट कोरोना में वह कहीं नजर नहीं आए। न चंडीगढ़

में दिखे न यूपी में। तब केवल भाजपा के कार्यकर्ता जनता की सेवा में थे। एक

करोड़ प्रवासी यूपी में आए थे, जो अलग अलग राज्यों में जाने वाले थे।

उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने के लिए हमने तब 14 हजार बसें लगाई थी।

वाल्मीकि समाज जरूर आए अयोध्या

उन्होंने

कहा कि अयोध्या में 500 साल का इंतजार समाप्त हो चुका है। सभी को अयोध्या

में आकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने चाहिए। उन्होंने बताया कि मंदिर से भी

पहले अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाने के साथ ही उसका नामकरण

महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया गया। वाल्मीकि समाज जरूर अयोध्या आए और

वहां की दिव्यता की अनुभूति करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें