मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्घटना के बाद मुआवजा देने से मुकरा यूपी का कार चालक, कोतवाली का घेराव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुर्घटना के बाद मुआवजा देने से मुकरा यूपी का कार चालक, कोतवाली का घेराव

नैनीताल : तल्लीताल-भवाली मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद घायल युवक को उपचार व्यय देने का आश्वासन देने वाला कार चालक बाद में अपने वादे से मुकर गया। इससे नाराज पीड़ित पक्ष एवं क्षेत्रवासियों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले में अभियोग दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार बीते सप्ताह रात्रि लगभग 10.30 बजे सिवॉय होटल के समीप तल्लीताल फॉरेस्ट कंपाउंड निवासी हर्ष राणा मोटरसाइकिल से भवाली की ओर से नैनीताल आ रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से चले गये।

घायल युवक को उपचार के लिए हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बताया गया कि पुलिस ने बाद में संबंधित वाहन को अपने कब्जे में ले लिया था। उस समय दोनों पक्षों के बीच मौखिक रूप से यह सहमति बनी थी कि कार चालक घायल युवक के उपचार का खर्च वहन करेगा।

इसके बाद वाहन स्वामी को जाने दिया गया, लेकिन बाद में उसने किसी प्रकार की आर्थिक सहायता देने से इंकार कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर बुधवार को तल्लीताल कोतवाली में अभियोग दर्ज कराया गया।

इसके बाद फॉरेस्ट कंपाउंड क्षेत्र के लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को राहत दिलाने की मांग की। तल्लीताल के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना के दिन दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात सामने आयी थी, इसलिए दोनों वाहनों को सुरक्षित खड़ा कराया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें