नटराजन कास्टिंग कंपनी के असंगठित मजदूरों ने कम मजदूरी को लेकर किया हड़ताल
धनबाद । चिरकुंडा सुंदर नगर में स्थित नटराजन कास्टिंग कंपनी के असंगठित मजदूरों ने कम मजदूरी को लेकर हड़ताल कर दिया। असंगठित मजदूरों को एक करने वाले इनके नेता उत्पल गोराई ने कहा हम मजदूरों को 250 रूपये हाजरी मे 12 घंटा काम करना पड़ता है। इस लॉकडाउन के दौरान हम मजदूरों को ना काम मिला ना पैसा मिला। इस महीना में मजदूरों की मजदूरी को घटाकर 220 रूपये कर दिया गया है। कम मजदूरी को लेकर हम मजदूर एक हुए और काम को बंद कर हड़ताल कर दिए। मजदूरों के नेता उत्पल गोराई ने कहा कंपनी हम लोगों को एक आईडेंटिटी कार्ड भी नहीं दी थी। अब हम लोग का डिमांड है। ईएसआई पीएफ न्यूनतम मजदूरी मजदूरों के लिए सेफ्टी का व्यवस्था किया जाए। उत्पल गोसाई ने कहा इस कारखाने में सेफ्टी के नाम पर कुछ नहीं है। मजदूरों को सेफ्टी जुता ना हेलमेट मिलता है। कोई मजदूर उपर चढ़कर काम करता है। तो उसके लिये सेफ्टी बेल्ट नही मिलता है। कारखाने में पोलूशन इतना है। कि दम घुटता है। जबकि प्लांट के अंदर बैग फिटर लगा हुआ है। उसे चालू नहीं किया जाता है। कोई ऑफिसर चेकिंग में आ जाता है तो हम मजदूरों को कारखाने के पीछे गेट से भगा दिया जाता है। इन सभी समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी को बुलाए हैं। जो हमारी मांगों को लेकर कंपनी के पास जाएंगे औेर बात करेगे। असंगठित मजदूरों के नेता उत्पल गोराई के आग्रह पर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी आए और मजदूरों की समस्या को सुने। चटर्जी ने कहा कुछ मांग को लेकर हड़ताल करने से पहले कुछ कागजी कार्रवाई करना पड़ता है फिर आंदोलन किया जाता है। कागजी कार्रवाई करने के बाद मजदूरों को आश्वासन दिए कि मजदूरों के सभी मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के पास जाएंगे और मजदूरों के मांगों को पूरा करवाएंगे।





