मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे रांची

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । झारखंड में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

इसके मद्देनजर केंद्रीय मंत्री और झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी

शिवराज सिंह चौहान विजय संकल्प सभा में शामिल होने रविवार को रांची पहुंचे।

शिवराज ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर संवाददाताओं से बातचीत में

कहा कि मैं यहां आता रहूंगा। झारखंड को प्रणाम, यहां की जनता को प्रणाम।

हमलोग चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। हमने आगामी चुनावों की तैयारी शुरू

कर दी है।

हाल में हुए लोकसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाने

के लिए भाजपा की प्रदेश ईकाई छह जुलाई से विधानसभावार कार्यकर्ता अभिनंदन

समारोह और विजय संकल्प सभा का आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम 15 जुलाई तक

चलेगा। शिवराज खिजरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अभिनंदन समारोह और विजय

संकल्प सभा में शामिल होंगे। वे राज्य चुनाव प्रभारी के तौर पर तीसरी बार

झारखंड का दौरा कर रहे हैं। उनके 20 जुलाई को होने वाली कार्यकारिणी समिति

की बैठक की तैयारियों का भी जायजा लेने की भी संभावना है।

इस बीच

भाजपा संगठन प्रभारी, विधानसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी 14 से 17 जुलाई

के बीच झारखंड प्रवास पर रहेंगे। सभी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान

और विधानसभा क्षेत्र विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें