मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे ग्वालियर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे ग्वालियरग्वालियर, 2 मार्च । केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज (गुरुवार को) ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे। इस दौरान सिंधिया यहां शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया दोपहर लगभग 12.00 बजे वायु मार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर ग्वालियर में निर्माणाधीन आईएसबीटी, एलीवेटेड रोड, थीम रोड, पैदल मार्ग (पैडेस्ट्रेनाइजेशन), मल्टी लेवल कार पार्किंग और गवर्नमेंट प्रेस बाड़ा का निरीक्षण करने जाएंगे। उसके बाद जयविलास पैलेस जाएंगे।सिंधिया अपरान्ह 3:20 बजे रमौआ डैम पहुँच कर मुरार नदी जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसी क्रम में अपरान्ह लगभग 4.00 बजे ईरानी ट्रॉफी मैच देखने रूपसिंह स्टेडियम पहुँचेंगे।केन्द्रीय मंत्री सिंधिया यहाँ से प्रस्थान कर लगभग 4:30 बजे बाड़ा पहुँचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद सायंकाल लगभग पौने 6 बजे समाधिया कॉलोनी पहुँच कर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों में भाग लेने बाद सिंधिया जयविलास पैलेस पहुँच कर रात्रि विश्राम करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें