मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी में हुए शामिल

धनबाद। भाजपा 15 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चला रही है। इसके तहत विभिन्न संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के नेता शामिल हो रहे हैं। अभियान के तहत गुरुवार को धनबाद में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।संविधान गौरव यात्रा पर निकले मंत्री कमलेश पासवान ने संगोष्ठी में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के विचारों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान हमारा गौरव है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का योगदान भारतीय संविधान के निर्माण में ऐतिहासिक है। उन्होंने समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे के सिद्धांतों को संविधान की नींव में स्थापित किया, जिससे देश के हर नागरिक को न्याय और सम्मान का अधिकार मिला। इस संगोष्ठी कार्यक्रम में सांसद ढुल्लु महतो, विधायक राज सिन्हा, जिला अध्यक्ष समेत भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भाजपा देश भर में संविधान गौरव यात्रा कार्यक्रम चला रही है। हम संविधान के गौरव को बताने निकले हैं। आज हम इस संविधान गौरव अभियान के तहत यह बता रहे हैं कि संविधान हमारा गौरव है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें