मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

संघ ने मुख्यमंत्री से की मांग, चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को ट्रेड रैंक दी जाय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को ट्रेड रैंक देने की मांग की है। इस संबंध में प्रांतीय अध्यक्ष मनीष कुमार ने सोमवार को बताया कि झारखंड पुलिस चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ पिछले कई वर्षों से ट्रेड रैंक की मांग करता रहा है और इस विषय पर कई बार अपर मुख्य सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से ट्रेड रैंक के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया ।लेकिन अभी तक इस पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया। कुमार ने कहा कि पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी पुलिस के साथ जंगल के थाना में ड्यूटी करते हैं लेकिन उन्हें अभी तक पुलिस की तरह ना तो आर्थिक लाभ दिया जा रहा है और ना ही सुविधा दी जा रही है और सबसे आधारभूत बात यह है कि पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों पर पुलिस मैनुअल के नियम लागू है बावजूद इसके उन्हें ना तो पुलिस की वर्दी दी जाती है और ना ही अन्य सुविधा। जबकि केंद्र में अर्धसैनिक बलों में पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को ट्रेड लिंक दिया गया है जो सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री से झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को ट्रेड रैंक देने की मांग की हैं। जिससे पुलिस चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का मनोबल बना रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें